Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh यात्रियों से भरी बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। गतरात्रि मनीमाजरा के मुख्य मार्ग पर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग बस में भीषण आग लग गई। जिस कारण यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे के समय बस में करीब 12 यात्री सवार थे।

Advertisements

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here