
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। राजौरी के उप जिला नौशहरा में पिछलों दो दिनों से जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। जिसके कारण लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। आग की चपेट में आने से कई वन्य जीव मारे जा रहे है। वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।

रोमेश कुमार, पुरुषोत्तम लाल, सुनील कुमार आदि का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगी की घटनाएं आम हो जाती है, लेकिन वन विभाग इन आग की घटनाओं पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल ही साबित होता है।











