Monday, November 2, 2026
Home International हिंसा भड़कने की रिपोर्टिंग कर रहीं महिला पत्रकार को लगी गोली

हिंसा भड़कने की रिपोर्टिंग कर रहीं महिला पत्रकार को लगी गोली

अमेरिका (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पुलिस ने एक महिला पत्रकार को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान लॉरेन टोमासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लॉरेन टोमासी लॉस एंजेलिस में हिंसा भड़कने के बाद रिपोर्टिंग कर रहीं थीं, इसी दौरान पीछे खड़े पुलिसकर्मी ने लॉरेन के पैर में रबर बुलट से फायर कर दिया। बता दे कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि सीधा लॉरेन के पैर में गोली लगती है, लॉरेन का कहना है कि ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक ट्रंप प्रशासन के आदेश पर 2 दिन पहले कुछ इलाकों में अप्रवासी नागरिकों पर छापेमारी की गई थी। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में लगभग 300 नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी। ट्रंप के डिपोर्टेशन कैंपेन के खिलाफ कई लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here