
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी जोकि व्यापारिक सोच वाली पार्टी है, तथा इसने दिल्ली और पंजाब में राजनीतिक व्यापारिकरण करके इस बात को सिद्ध भी कर दिया है। लुधियाना में होने जा रहे उपचुनाव में आप ने जो उम्मीदवार उतारा है, वह भी व्यापारिक सोच वाला ही है, क्योंकि उसे शहीद करतार सिंह सराभा जी का नाम भी नहीं पता। जिससे साफ है कि आप ने एक व्यापारिक सोच रखने वाले व्यापारी को राजनीति में उतारकर शहीदों का अपमान किया है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा व पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी ने आप उम्मीदवार द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा का नाम सही ढंग से न लेने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कही।

उन्होंनें कहा कि किसी व्यापारी या अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति का राजनीति में आना कोई गलत नहीं है, लेकिन यह क्षेत्र जनसेवा से जुड़ा हुआ है तथा इसमे व्यापारिक सोच वालो के लिए कोई जगह नहीं है। आज हम जिस आजाद भारत में आजादी से जीवन व्यतीत कर रहे वह हमारे शहीदों की बदौलत ही संभव है तथा लुधियाना से आप उम्मीदवार ने शहीदों का अपमान किया है जिस के लिए लुधियाना ही नहीं, प्रदेश व पूरा देश उन्हें माफ नहीं करेगा। जिन लोगों को शहीदों की जानकारी नहीं, उनसे क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। इसलिए लुधियाना की सूझवान जनता उनके इलाके के विकास और जनकल्याण के लिए कांग्रेस का साथ देगी।












