Sunday, November 1, 2026
Home Latest मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- प्रवीण सोहल। पूर्व चेयरमैन व कथित प्रॉपर्टी डीलर एवं उसकी पार्टनर द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए महेंद्र कौर पत्नी स्वर्गीय जसपाल सिंह ने बताया कि सन 2018 में उन्होंने कथित प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व चेयरमैन से जमीन खरीदी। उनका सपना था कि जब वह रिटायर हो जाएगी तो वहां पर अपना घर बनाएंगे। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि जमीन खरीदते वक्त जब उन्होंने देखा कि पहाड़ी टिल्ले स्थित जमीन एक लेवल में नहीं है तो उन्होंने कथित प्रॉपर्टी डीलर को कहा कि थोड़े पैसे कम कर लो, जमीन पर बहुत ज्यादा मेहनत होगी। तब उन्होंने कहा कि मैं पैसे कम नहीं करूंगा बदले में रजिस्ट्री का सारा खर्चा मैं करूंगा। उसके बाद विधवा महेंद्र कौर एवं उसके परिवार ने जाकर वह जमीन खरीद ली और सारे पैसे नकद कथित प्रॉपर्टी डीलर एवं उसकी पार्टनर को दे दिए। जमीन लेने के कुछ महीनों बाद ही उन्हें सरकारी नोटिस आ गया कि इस जमीन की रजिस्ट्री गलत हुई है इस पर कम अस्टाम लगा है। आपको जुर्माना भरना पड़ेगा।

Advertisements

इसके चलते उन्होंने पूर्व चेयरमैन व कथित प्रॉपर्टी डीलर से बात की तो उसने ने कहा कि वह यह मसला खुद हल करवा लेंगे। इस तरह 7 सालों में जब-जब नोटिस आता गया तब तब महेंद्र कौर का परिवार कथित प्रॉपर्टी डीलर से मिलता रहा और मामला हल करवाने के लिए कहता कहता रहा। महेंद्र कौर ने कहा कि 60 हजार रुपए जुर्माना उनको बिना वजह इनकी गलती के कारण पड़ रहा है। कथित प्रॉपर्टी डीलर ने एक तो कम स्टंप पेपर लगाकर रजिस्ट्री गलत कार्रवाई ऊपर से अब सिर्फ 10 हजार रुपए देकर छुटकारा पाना चाहते हैं। आज उनकी जमीन की कुर्की का नोटिस आ गया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व ‘आप’ सरकार से निवेदन किया जाता है कि उनके साथ इंसाफ करवाया जाए। वहीं उक्त कथित प्रॉपर्टी डीलर व उसकी पार्टनर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जब इस संदर्भ में नायब तहसीलदार तलवाड़ा नरेश अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह जुर्माना ऑडिट डिपार्मेंट की ओर से निकल गया है। उन्होंने बताया कि यदि इन्हें कोई आपत्ति थी जो वह इस संदर्भ में पहले अपील कर सकते थे। हमने तो सरकार के आदेशों की पूर्ति करनी है। इसलिए वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। पीड़ित महिला महेंद्र कौर ने कहा कि आज मेरे साथ ऐसा हुआ है तो मैंने आवाज उठाई है। कल को न जाने कितने लोग ऐसे निकल आएंगे जिनके साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई है इसलिए उनकी ओर से मांग की जाती है कि उक्त कथित प्रॉपर्टी डीलर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। क्या कहते हैं प्रॉपर्टी डीलर प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व चेयरमैन सुने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here