Friday, October 30, 2026
Home Latest वेरका बाईपास के समीप कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, हुआ लाखों...

वेरका बाईपास के समीप कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के वेरका बाईपास के समीप मिल्क प्लांट के नजदीक कपड़ों की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी मुताबक यह आग फैक्ट्री के अंदर तेल के बॉयलर के फटने के कारण लगी है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की।

Advertisements

जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने से फैक्ट्री को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंनें बताया कि इस हादसें में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here