
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। भारतीय सैना को 30 हजार करोड़ वाला क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम मिलेगा। डिफेंस के अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय देश के पश्चिमी और उत्तरी बॉर्डर पर तैनाती के लिए QRSAM की तीन रेजिमेंट खरीदने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। जल्द ही इसे सेना में शामिल करने की मंजूरी भी मिल जाएगी। इस सिस्टम की खास बात यह है कि यह एक ट्रैक्ड मोबाइल सिस्टम है।

डीआरडीओ ने इसे विकसित किया है। इसके मिसाइल और रडार स्वदेशी कंपनी BEL तैयार कर रही है और वाहन प्लेटफॉर्म को BDL बना रहा है। भारतीय सेना फिलहाल 3 रेजिमेंट खरीदने का प्लान कर रही है। इसकी रेंज की बात करें तो यह 30 किलोमीटर तक किसी भी दुश्मन के फाइटर, अटैक हेलिकॉप्टर, प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन और अन्य एरियल वेहिकल के अटैक को रोकने की क्षमता रखता है। इसके सभी ट्रायल सफल हो चुके हैं।












