Monday, October 12, 2026
Home Latest जयपुर में सड़क हादसे दौरान दूल्हा और दुल्हन सहित 5 लोगों की...

जयपुर में सड़क हादसे दौरान दूल्हा और दुल्हन सहित 5 लोगों की हुई मौत

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसे दौरान 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से शादी समारोह से दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ वापस लौट रहे थे तभी जब वह लोग जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो उनकी कार की टक्कर कंटेनर से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में दूल्हा और दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here