Monday, October 12, 2026
Home Latest अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा ने रोपड़ में लगाया 10 दिवसीय...

अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा ने रोपड़ में लगाया 10 दिवसीय कैंप

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रोपड़ अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का कैंप साहिब में प्रबंधक कमेटी और संगत के सहयोग से 10 दिवसीय गतका लगाया। इसमें रोपड़ के 20 से 25 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोच शैरी सिंह और इंचार्ज कमलप्रीत सिंह ने गतका का प्रशिक्षण दिया।

Advertisements

उन्होंने नई पीढ़ी को गतका की विरासत की जानकारी देते हुए बाणी और बाणे के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान इंचार्ज कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह क्लासेज हर शनिवार और रविवार को लगाई जाएगी। इस संबंधी अन्य जानकारी के लिए मो.नं.- 7696787274 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here