
अहमदाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। अहमदाबाद विमान हादसे में 279 लोगों की मौत पर पूरे देश में शोक की लहर है। एयर इंडिया के इस विमान के क्रैश होने से विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई। विमान में सवार एक शख्स ही इस हादसे में ज़िंदा बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे की जांच के लिए एक अमेरिकी जांच एजेंसी, अहमदाबाद आई है। विमान अमेरिका की बोइंग कंपनी का है, इसलिए जांच के लिए अमेरिकी कंपनी को बुलाया गया है। जिस विमान के साथ दुर्घटना हुई है, वो बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 था। इसके क्रैश की जांच के लिए अमेरिका की एजेंसी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को बुलाया गया है।












