Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर इंडोर स्टेडियम में पहला कुराश टूर्नामैंट आयोजित

होशियारपुर इंडोर स्टेडियम में पहला कुराश टूर्नामैंट आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर इंडोर स्टेडियम में पहला कुराश टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एम.एल.ए होशियारपुर ब्रह्म शंकर जिम्पा रहे और समापन समारोह के मुख्य अतिथि डी.सी.पी जालंधर नरेश कुमार डोगरा थे। यह टूर्नामेंट कुराश एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, सचिव विशाल शर्मा और पूरी कमेटी के सहयोग से यह टूर्नामैंट बहुत ही बढि़या तरीके से आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में जिले के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और पुरस्कार जीते।

Advertisements

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर शिंदा, इंस्पैक्टर जय पाल सिंह, इंस्पैक्टर और कोच नवजोत चाना, महासचिव जगमोहन कैंथ, जितेंद्र हांडा, नरेश सैनी, भूपिंदर सिंह, हरि, मानव शर्मा, करण शर्मा, हर्षित शर्मा, चेयरमैन सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक विक्रम शर्मा बॉबी, सतविंदर पाल सिंह ढट्ट, कृष्णा कार बाजार विक्का, कमल भार्गव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here