Sunday, October 18, 2026
Home Himachal डा. सिकंदर ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों...

डा. सिकंदर ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री डा. सिकंदर कुमार ने समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने धूमल जी का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Advertisements

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष और बमसन मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here