Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur कर्मवीर बाली ने मजीठिया द्वारा डा. रवजोत की वीडियो वायरल करने की...

कर्मवीर बाली ने मजीठिया द्वारा डा. रवजोत की वीडियो वायरल करने की सख्त शब्दों में की निंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जि़ला संघर्ष कमेटी की अध्यक्षता करते हुये जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा पंजाब के कैबिनेट मन्त्री डा. रवजोत सिंह की पहली पत्नी जिनका तलाक हो चुका है, उनकी घरेलू जीवन में दख्ल अन्दाज़ी करके वीडियो वायरल करने की सख्त शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि यह राजनीति का हथकंडा बहुत घटिया है, इससे कोई लाभ नही होने वाला। डा. रवजोत मन्त्री रहे या न रहे लेकिन होशियारपुर में उनके द्वारा खोला गया हस्पताल जनता को जीवन दान दे रहा है और वहां जनता की भीड़ लगी रहती है, एक नाम है डा. रवजोत।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि डा. रवजोत पर विक्रम मजीठिया की तरह चिट्टे के केस नही चल रहे जो निर्दोष जनता का जीवन मिटाने का काम कर रहा है। पहले अपनी खटिया के नीचे झांक कर देखना चाहिये। रवजोत कोई क्रिमीनल काम नही कर रहे। सारी जनता पार्टीबाज़ी को छोड़ उनके साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here