Sunday, October 11, 2026
Home International Trumph ने मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन किया लॉन्च, क्या देगा iphone को...

Trumph ने मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन किया लॉन्च, क्या देगा iphone को टक्कर?

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून को ट्रंप मोबाइल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 499 डॉलर (करीब 42,929 रुपए) तय की गई है। इसके साथ ही यूजर्स इसे 100 डॉलर डाउन पेमेंट करके ईएमआई विकल्प के जरिए भी खरीद सकते हैं। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी सेल अमेरिका में शुरू की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है।

Advertisements

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। ट्रंप मोबाइल T1 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, फोन में बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ-साथ AI बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। Trump Mobile T1 के साथ कंपनी ने एक खास मोबाइल सर्विस प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 47.45 डॉलर (लगभग 4,080 रुपये) खर्च करने पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड मैसेज, अनलिमिटेड डेटा, टेली हेल्थ सपोर्ट और रोडसाइड असिस्टेंस का फायदा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग का भी लाभ ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here