Sunday, October 11, 2026
Home Latest शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार में लगी आग, 5...

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार में लगी आग, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की कार को आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान तनवीज अहमद, मोमिना, जुवेर अली, निदा, जैनुल के रूप में हुई है। घायल की पहचान गुलनाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग सहसवान जनपद बदायूं से दिल्ली के मालवीय नगर जा रहे थे और जब यह लोग जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार में आग लग गई।

Advertisements

कार में मौजूद 6 लोगों में से 5 की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मुशकत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को ईलाज़ के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here