Sunday, October 11, 2026
Home Latest राष्ट्रपति के संबोधन पर सोनिया और राहुल के बयान पर हंगामा, भाजपा...

राष्ट्रपति के संबोधन पर सोनिया और राहुल के बयान पर हंगामा, भाजपा ने माफी मांगने की मांग की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बजट सत्र के पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सरकार के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। हालांकि, राष्ट्रपति के संबोधन के खत्म होते ही राजनीतिक बयानबाजी फिर शुरू हो गई। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कही बात ने सियासत में फिर से हंगामा कर दिया। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने को कहा है।

Advertisements

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। इस दौरान सोनिया गांधी ने कथित तौर पर ‘Poor Thing’ शब्दों का प्रयोग किया। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here