
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। जवाहर नगर कैंप में एक कांग्रेसी वर्कर को गिरफ्तार करने आये थाना डिवीजन 5 के एसएचओ की कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के साथ बहसबाजी के बाद झड़प हो गई। आशु का आरोप था कि पुलिस द्वारा झूठी शिकायत मौके ओर लिखकर उनके वर्करों को जबरदस्ती घरों से गिरफ्तार करके परेशान किया जा रहा है।

इस दौरान चौकी कोचर मार्किट इंचार्ज शिकायत लिखकर लेकर लाये, जिसे आशु ने फाड़ कर फेंक दिया। फिलहाल सैंकड़ो की तादात में वर्कर और आशु थाने पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया।












