Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur भावी पीढ़ी को योग से जोड़ने का काम कर रही है जिला...

भावी पीढ़ी को योग से जोड़ने का काम कर रही है जिला योग एसोसिएशन: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला योग एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला योग एसोसिएशन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तथा जिला योग एसोसिएशन के के अध्यक्ष तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में सूद भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने योग करके एक स्वस्थ व अच्छे समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में 500 के करीब छोटे-छोटे विद्यार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सूद ने अपने संबोधन में जिला योग एसोसिएशन की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि वर्ष 2013 के प्रारम्भ में स्थापित की गई इस संस्था ने हजारों बच्चों को योग से जोड़ने का एक अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भावी पीढ़ी को योग  से जोड़कर एक स्वस्थ समाज के निर्माण का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है तथा भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित किए गए इस ज्ञान का अब लोहा पूरा विश्व मान रहा है। इसलिए 2015 से लेकर लगातार 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है।

Advertisements

21 जून 2015 के योग दिवस में भारी  संख्या में लोगों की उपस्थिति ने “गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दो नए कीर्तिमान भी स्थापित किए थे, योग अब सभी क्षेत्रों में एक आवश्यक विषय बन चुका है। उन्होंने शहर निवासियों को खुला आह्वान किया कि जिला योग एसोसिएशन का सहयोग करके भावी  पीढ़ी को एक स्वस्थ समाज के निर्माण में जोड़ने के लिए सहयोग करें। इस मौके पर जिला योग एसोसिएशन होशियारपुर के पदाधिकारी रामदेव यादव, अनिल कुमार सूद एडवोकेट, सुनीत कुमार, नीरज सूद, तजिंदर कौर, अनीता, अक्षय, जोगिन्दर सूद, योग गुरु ज्योति सूद, जतिंदर, कुलविंदर एकता, निधी, रानी, रविंदर कौर, सूद सभा के पदाधिकारी अविनाश सूद, डा. केशव सूद, डा. भारत भूषण सूद, डा. अनुराग सूद, अनिल सूद, जतिंदर सूद, आशीष सूद, आयकर अधिकारी कमल किशोर, राजेश घरू, नवल कपूर व्यवसायी अशोक सिंगला आदि भी  उपस्थित थे। श्री सूद ने योग एसोसिएशन को भरपूर सहयोग देने के लिए सोनालिका उद्योग समूह व होशियारपुर ऑटो मोबाइल का विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम से पहले मंत्रोंच्चारण किया गया तदोपरांत जिला योग एसोसिएशन के योग गुरु स्वर्गीय  स्वामी ज्ञानानंद दास जी को श्रद्धांजलि दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here