
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कार में सवार होकर देहरादून से चकराता जा रहे थे और जब वह लोग जजरेड मोड़ नज़दीक पहुंचे तो उनकी कार अनियत्रिंत होकर गहरी खाई में गिर गई।

कार में सवार 4 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखल करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












