Sunday, October 11, 2026
Home Himachal विकास खंड कार्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

विकास खंड कार्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। ग्राम पंचायत बारीं के चाहड़ गांव की माया देवी ने अपने स्वर्गीय पति बुद्धि सिंह चौहान की यादगार में विकास खंड कार्यालय टौणी देवी वाटर कूलर भेंट किया । इस दौरान खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा व पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके उनका आभार जताया कि उन्होंने अपने पति की पुण्य स्मृति में यह कूलर भेंट स्वरूप विकास खंड कार्यालय में स्थापित करवाया।

Advertisements

पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत के लोग विकास कार्यों के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी पूरी भागीदारी से सहयोग करते हैं। जिससे पंचायत को निरंतर आगे ले जाने में मदद मिल रही है।उन्होंने माया देवी तथा परिजनों का इसके लिए आभार जताया है। माया देवी ने पंचायत क्षेत्र में वाटर कूलर लगवाने का आग्रह किया था तथा इसके लिए उन्होंने विकासखंड कार्यालय में स्थापित करने का सुझाव दिया था। जिससे लोगों को यहां शीतल पेयजल पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here