Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग ने डिप्टी मास मीडिया अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने...

स्वास्थ्य विभाग ने डिप्टी मास मीडिया अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने पर डा. तृप्ता को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य विभाग ने आज सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में डिप्टी मास मीडिया अधिकारी निष्ठापूर्वण सेवा निभाने वाली डा. तृप्ता देवी की सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में सिविल सर्जन होशियारपुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी शामिल हुए। डा. तृप्ता देवी ने मीडिया और जन सूचना में अपने व्यापक अनुभव के साथ, अपने लंबे और विशिष्ट सेवा के दौरान विभाग के कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियानों को सार्वजनिक स्तर पर लाने में केंद्रीय भूमिका निभाई। डा. तृप्ता देवी अक्टूबर 1985 में जालंधर जिले के आदमपुर ब्लॉक में एएनएम के रूप में स्वास्थ्य विभाग में शामिल हुईं। 1990 में उनका तबादला होशियारपुर जिले के असलमाबाद में हो गया। यहां रहते हुए उन्होंने अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का सपना देखा और विभागीय कर्तव्यों के साथ-साथ उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पहले बीए, फिर एमए और फिर पीएचडी की। उन्होंने 26 साल तक सिविल डिस्पेंसरी असलमाबाद में सेवाएं दीं। 2016 में उनकी पदोन्नति एलएचवी के तौर पर हुई और फिर उन्होंने ब्लॉक पलड़ी में ज्वाइन किया।

Advertisements

5 साल वहां सेवाएं देने के बाद अक्टूबर 2021 में विभागीय पदोन्नति के बाद वे अब तक होशियारपुर जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में डिप्टी मास मीडिया अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। सिविल सर्जन डा. पवन कुमार ने डा. तृप्ता देवी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक ईमानदार, निष्ठावान कर्मचारी रही हैं, जिन्होंने विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया है। हम पूरा स्टाफ उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है। समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र और उपहार भेंट किए गए। डा. तृप्ता देवी ने उनके सम्मान में दी गई विदाई पार्टी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पूरे स्वास्थ्य स्टाफ ने एक दूसरे का साथ दिया और सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करने में एक टीम के रूप में सहयोग किया। उन्होंने भावुक शब्दों में अपने सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने कार्यकाल की यादें साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here