
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह सेना के जिला अध्यक्ष परमिंदर सागर द्वारा आज बाबा बालक नाथ जी के सीधे दर्शनों के लिए गांव बसी गुलाम हुसैन से एक बस रवाना की गई। इस मौके पर सागर ने बताया कि यह यात्रा तीन दिन के लिए की जाती है। पहले पीर निगाहा के दर्शन करके बाबा बालक नाथ जाया जाएगा। वहां तीन दिन बाबा जी का लंगर चलेगा और बाबा जी की चौंकी भी लगाई जाएगी।

यह यात्रा हर साल की जाती है और इस बार यह आठवीं यात्रा है। इस मौके पर अजय राजू, हरजिंदर शर्मा, जसविंदर साहरी, अनु राजू, राजकुमार, मोहित राजू, दीपी अटवाल, रज्जी, हरलीन, आरती, बंदना शर्मा, सिमरनजीत कौर, निशा, नीलम, अमित चौहाल, धम्मा बरोटी, मोहित आदि हाजिर थे।












