Sunday, November 1, 2026
Home Latest रेनू वर्मा की आंखें करेंगी दो जिंदगियों को रोशन

रेनू वर्मा की आंखें करेंगी दो जिंदगियों को रोशन

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। सनसिटी रूपनगर निवासी रेनू वर्मा पत्नी विपिन वर्मा, जो एस एस पी दफ्तर रूपनगर में कार्यरत थी को अचानक सेहत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां पर डॉक्टर ने उन्हें बरेन डैड़ घोषित कर दिया। इस मुश्किल घड़ी में उनके बेटे नितिन वर्मा ने तुरंत कहा कि हमारी माताजी अपने नेत्रदान करना चाहती थी । मैं उनके अंतिम इच्छा पूरी करना चाहता हूं। इस वक्त उनके चाचा जी दिनेश वर्मा ने अपने भाई विपिन वर्मा तथा रेनू वर्मा के पुत्री साक्षी की सहमति लेकर तुरंत नैना जीवन ज्योति क्लब रूपनगर को सूचित किया।

Advertisements

इसके पश्चात नैना जीवन ज्योति क्लब के बुलावे पर डॉक्टर रमेश ने पुनर्जोत आई बैंक सोसायटी लुधियाना से डॉक्टर सुखवंत तथा दर्शन सिंह को रूपनगर भेजा तथा नेत्र दानी के घर पर ही नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसे आई बैंक में टेस्टिंग के बाद जल्द ही जरूरतमंदों को लगा दिया जाएगा। क्लब के वरिंदर व्यास जी ने बताया की नेत्र दानी स्वर्गीय रेनू वर्मा नेत्रदान तथा नैना जीवन ज्योति क्लब से प्रति इतनी जागरूक थी कि उसने अपने दफ्तर में हमें बुलाकर अपने तथा अन्य स्टाफ के आंखें दान करने के फॉर्म भरे थे।

यहां तक की उनके सिनियर सर एसपी डाॅ अंकुर गुप्ता IPS ने नैना जीवन ज्योति क्लब की टीम को अपने दफ्तर बुलाया और लोगों को आंखें दान प्रति प्रेरित करने के लिए एक बाइट दी जो अभी भी नैना जीवन ज्योति क्लब के ऑफिशल युटुब चैनल ‘एन जे जे सी रूपनगर’ पर लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर दिनेश वर्मा जी ने उपस्थित सभी लोगों को नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाने के लिए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here