Saturday, October 10, 2026
Home Himachal धनेटा में सीएचसी, सीबीएसई स्कूल के साथ-साथ कृषि ख़रीद केंद्र देने पर...

धनेटा में सीएचसी, सीबीएसई स्कूल के साथ-साथ कृषि ख़रीद केंद्र देने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का स्थानीय लोगों ने जताया आभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धनेटा के लिए सौग़ातों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनेटा में सहशिक्षा (को-एजुकेशन) के साथ-साथ सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की। साथ ही, विद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि धनेटा महाविद्यालय में बी.एड. और बी.सी.ए. पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएंगे, जिससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने नादौन में एक नया कृषि खरीद केंद्र खोलने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य के क्षेत्र में धनेटा के लोगों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि यहाँ पर डॉक्टरों को भी तैनात किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

Advertisements

स्थानीय निवासियों ने इन सभी सौग़ातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इन सभी तोहफ़ों के लिए धनेटा जिला परिषद सदस्य संजय चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत धनेटा मधुबाला, बीडीसी सदस्य कंचन धीमान, वार्ड सदस्य किशोर शर्मा, रेणु बाला, अनीता चड्‌ढा, भारत भूषण कपिल, पूर्व जिला परिषद सदस्य परसराम धीमान, प्रधान ग्राम पंचायत भदरूं रणजीत गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत बेरहड़ यशपाल शर्मा, सुनील धीमान, रुबनेश शर्मा, विनय सोनी, चंद्र प्रकाश नंदा, राजेश विज, रमेश कपिल, रजनीश ठाकुर, अनीश विज, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, अतुल शर्मा, रिशु चड्ढा, नितिन कतना के साथ-साथ सभी इलाक़ावासियों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को धन्यवाद दिया है। सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री एक दूरदर्शी नेता हैं और नादौन विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी मुख्यमंत्री की इस सोच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here