Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal पूर्व सीएम धूमल से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

पूर्व सीएम धूमल से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। 2027 में प्रदेश में भाजपा की वापिसी की बिसात बिछाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को हमीरपुर जिला के समीरपुर पहुंचे । यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से  शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम पहुंचा। उनके साथ प्रदेश भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। धूमल और अनुराग के घर बिंदल की मौजूदगी तथा करीब दो घंटे तक समीरपुर में भाजपा दिग्गजों का  जुटना एकजुटता का संदेश दे रहा था। इस मौके पर भाजपा के विधायक आशीष शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल , पूर्व  विधायक राजेंद्र राणा, डॉक्टर अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी समीरपुर में मौजूद रहे।

Advertisements

भाजपा की एकजुटता और सत्ता में वापसी की तैयारियां

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुक्रवार को अपने सभी व्यस्त कार्यक्रम स्थगित कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के साथ एक ही दिन मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को साथ लेकर पॉलिटिकल पावर सेंटरों  समीरपुर और पालमपुर जैसे  राजनीतिक गढ़ों में पहुंचना , जेपी नड्डा  की  भविष्य की एक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 2022 में भाजपा आंतरिक कलह से  हिमाचल में  सत्ता से बाहर हुई थी और  जयराम ठाकुर की भरपूर कोशिशों के बावजूद भाजपा 25 के आंकड़े में सिमट गई थी। 2024 में हुए उपचुनावों में भाजपा 9 में से 3 विधानसभा उपचुनाव  ही जीत पाई थी जिनमें एक सीट धर्मशाला और  हमीरपुर जिला के बड़सर और हमीरपुर सदर से थी। भाजपा आंतरिक कलह से  उपचुनाव में सुजानपुर, लाहौल स्पीति, गगरेट, कुटलैहड़ , देहरा,  नालागढ़ की सीटें हार गई।  ऐसे में धूमल और शांता से भेंट कर नड्डा और राजीव बिंदल ने  2027 की बिसात  बिछाना शुरू कर दी। धूमल, शांता और अनुराग  को साथ लेकर नड्डा और बिंदल  2027 में एकजुटता से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए प्रयासरत हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here