Thursday, October 22, 2026
Home International नाइजीरिया में आतंकियों का आतंक, 28 लोगों की मौत

नाइजीरिया में आतंकियों का आतंक, 28 लोगों की मौत

नाइजीरिया/दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नाइजीरिया में आतंकियों ने फिर लोगों को निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी मुताबक लकुरावा संगठन के आतंकियों ने सोकोतो राज्य के एक गांव पर हमला किया। जिसके कारण लोगों में भगदड़ मच गई और 17 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका के आतंकियों ने बोर्नो राज्य के मालम फतोरी शहर पर हमला किया और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर को निशाना बनाया।

Advertisements

आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए 11 लोगों को मार गिराया। दोनों हमलों में कुल 28 लोग मारे गए। इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए। नाइजीरिया में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। हमलों को रोकने के लिए सेना और पुलिस दोनों ही काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here