
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी मुताबर नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने 8 जुलाई को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद बेटी ने अपनी मां को बताया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पिता खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।












