
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कर्मवीर वाली ने कहा कि अमृतसर जैसी पवित्र धरती पर बड़ी मात्रा में गौ हत्या करना बहुत ही शर्मनाक है इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। वाली ने कहा कि इतने बड़े शैड के नीचे गौ हत्या करके उसका मांस बाहर भेजा जा रहा था जो कि बहुत ही अफसोसजनक है। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गायों को अन्दर ला कर उनकी हत्या की जा रही थी और बाहर बैठे लोग तमाशबीन बन कर देखते रहे, अमृतसर का प्रशासन मूक दर्शक बना रहा , खुफिया विभाग सोया रहा और दरिंदे वहां वेखौफ हो कर गायों का कत्येआम करते रहे।

उन्होने पंजाब सरकार से मांग की कि अमृतसर की इस पावन धरती पर गौ हत्या जैसा धिनौना काम करने वाले दरिंदों के खिलाफ तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की जाये और इस केस को फास्ट ट्रैक अदालत में लगाया जाये। अमृतसर के डी.सी., एस.एस.पी. को बर्खास्त किया जाये और खुफिया विभाग पर भी सख्त कारवाई की जाये। अगर पंजाब सरकार ने जल्दी ही सख्त कारवाई नहीं की तो यह समझा जायेगा कि पंजाब सरकार ने काऊ सैस बचाने के लिए हत्यारों को खुली छूट दे रखी है जिसे हिन्दु समाज कभी भी बर्दाशत नहीं करेगा। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, मदन दत्ता, नीरज शर्मा, भगवान दास आदि उपस्थित थे।












