Thursday, October 29, 2026
Home Latest अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। थल के थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने बताया कि घटना मुवानी के सुनी गांव में हुई जहां बोक्टा गांव जा रही ‘मैक्स’ जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 8 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here