Monday, October 19, 2026
Home Latest हमीरपुर में मूसलाधार बारिश जारी, नदी-नालों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने किया...

हमीरपुर में मूसलाधार बारिश जारी, नदी-नालों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर में बीते 12 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। भारी बारिश के बावजूद फिलहाल हमीरपुर आवाहदेवी, टौणी देवी, कक्कड़, कोट चौरी, झनिक्कर, केहरवीं, टौणी देवी – लगवान, टौणी देवी -कलाअंब बडू आदि क्षेत्रों में सड़क मार्ग सुचारू रूप से चल रहे हैं।

Advertisements

वहीं, गड्ढों में पानी भरने से जाहु बस स्टैंड में यात्रियों को मुश्किल आ रही है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि नदी-नालों में जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी हालत में नदी-नालों के समीप न जाएं।

आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here