Friday, October 30, 2026
Home National सराज त्रासदी: ढांगू के रिटायर्ड हेड टीचर ने आपदा पीड़ितों के लिए...

सराज त्रासदी: ढांगू के रिटायर्ड हेड टीचर ने आपदा पीड़ितों के लिए दान की धनराशि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। बेशक हम किसी के दुखों को कम करें या न करें लेकिन उनके दुखों को साझा तो कर सकते हैं।  सदी की सबसे भीषण त्रासदी झेल रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की सराज घाटी के हजारों बेघर हुए लोगों के प्रति हमीरपुर जिला के बमसन तहसील के बारी मंदिर का इलाका भी मदद के लिए लगातार आगे आया है।ढांगू गांव  के रिटायर्ड हेड टीचर अशोक कुमार शर्मा ने आपदा पीड़ितों के लिए 25 हजार रुपए की धनराशि दान की है।

Advertisements

अशोक कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारी से  हेड टीचर के रूप में सेवानिवृत हुए हैं और इस स्कूल को मर्ज होने से बचाने  के लिए इनकी सेवाएं आज भी याद की जाती है। अपने संदेश में अशोक  कुमार शर्मा ने कहा कि  लोगों को बढ़ चढ़ कर पीड़ितों की मदद को आगे आना चाहिए क्योंकि इनका सबकुछ कुदरत ने छीन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here