Friday, October 30, 2026
Home Crime बैंकॉक के बाजार में व्यक्ति ने चलाई गोलियां, 6 की मौत

बैंकॉक के बाजार में व्यक्ति ने चलाई गोलियां, 6 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बाज़ार में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एक बाजार में अचानक एक 61 वर्षीय बंदूकधारी ने हमला कर दिया। इस घटना में चार सुरक्षा गार्डों सहित एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

Advertisements

लोगों को गोली मारने के बाद हमलावर ने अपने आप को भी गोली मार कर जान दे दी। यह घटना बैंकॉक के मशहूर ओर तो कोर मार्केट में हुई, जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान मिस्टर नोई के रूप में की गई है। बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापत सुकथाई के अनुसार इस मामले की फिलहाल मास शूटिंग माना जा रहा है। इस हमले की पीछे नोई की क्या मंशा हो सकती है इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here