
लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़)। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी ऊपर चट्टान गिर गई। इस हादसे में एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हो गई और एक अधिकारी और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया था कि लद्दाख के दुरबुक में एक कार के एक चट्टान से टकराने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। राहत बचाव कार्य जारी है।












