
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यमन में समुद्र तट के नजदीक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां समुद्र में एक नाव पलट जाने से उसमें सवार अफ्रीका के करीब 68 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस घटना में 74 अन्य लोग लापता हैं। यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तार एसोव ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इथियोपिया के 154 प्रवासियों को ले जा रही नौका यमन के अबयान प्रांत के अपतटीय क्षेत्र में पलट गई।

अब्दुसत्तार एसोव ने बताया कि दुर्घटना में 12 प्रवासी बच गए। 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में किनारे पर आ गए। 14 अन्य एक अलग स्थान पर मृत पाए गए। एसोव ने कहा कि नाव दुर्घटना में केवल 12 प्रवासी ही बच पाए है और बाकी लापता हैं। लापता लोगों को मृत मान लिया गया है।












