Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में स्वतन्त्रता दिवस पर लहराया झंडा

सरकारी कॉलेज में स्वतन्त्रता दिवस पर लहराया झंडा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल प्रो. विजय कुमार ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश का तिरंगा झण्डा लहराया। उन्होंने कॉलेज के स्टाफ मैंबरों तथा विद्यार्थियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि इस आज़ादी को प्राप्त करने के लिये कई देश भगतों ने कुर्बानियां दीं और लम्बे समय से अत्याचार सहन करते हुये लोगों को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया।

Advertisements

इसलिये हमारा फर्ज़ बनता है कि आज के दिवस के थीम ’नये भारत का निर्माण’ करने के लिये अपना पूरा सहयोग दें तांकि दुनियां में हमारा देश पहले नम्बर पर आ सके। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ अनुशासन में रहकर हमें जीवन में हर एक फज़़र् निभाना होगा तब ही हम इस दिवस को मनाने के मकसद में कामयाब हो सकते हैं। कॉलेज स्टाफ के इलावा विद्यार्थी भी इस समय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here