
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता प्रदेश भर में कैंप लगाकर केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को दी जा रही मुफ्त सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जागरूकता फैला रहे थे। इस कैंप में पूर्व विधायक केडी भंडारी शाहकोट में एक कैंप में पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई आदमपुर में हुई, जहां पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को भी पुलिस ने कैंप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने के मिला। मिली जानकारी मुताबक पंजाब सरकार द्वारा सभी उपायुक्तों को जारी किए गए पत्र के बाद यह गिरफ्तारियां की गई है। जिसमें बिना इजाजत कैंप लगाने और लोगों का डेटा इकट्ठा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।












