Monday, October 19, 2026
Home Latest ए.आई.सी.सी. सदस्य मनोनित करने पर डा. राज ने पार्टी हाईकमांड का जताया...

ए.आई.सी.सी. सदस्य मनोनित करने पर डा. राज ने पार्टी हाईकमांड का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस हाईकमांड की तरफ से हल्का चब्बेवाल से विधायक एवं एस.सी. डिपार्टमैंट पंजाब के चेयरमैन डा. राज कुमार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है। पार्टी द्वारा यह सम्मान दिए जाने पर डा. राज कुमार ने हाईकमांड का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

दिल्ली में हो रहे अधिवेशन में विशेष तौर से भाग लेते हुए डा. राज कुमार ने पार्टी हाई कमांड जिनमें यू.पी. अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, एस.सी. डिपार्टमैंट राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी तथा हरीश चौधरी का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here