
शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के एनएच पांच पर बिथल के पास कालीमिट्टी में एक बस पर पहाड़ से चट्टानें गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजी बस विशाल कोच नंबर एचपी 63ए- 1891 शिमला से रामपुर की ओर आ रही थी।

बिथल के समीप काली मिट्टी के पास पहाड़ी से चट्टान बस पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।











