Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur कंडी क्षेत्र में संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु क्षत्रिय करणी सेना मुहैया...

कंडी क्षेत्र में संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु क्षत्रिय करणी सेना मुहैया करवाएगी दवाएः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बारिश के कारण कंडी इलाके के गांवों में हुई तबाही से सड़कों की खस्ताहालत एवं लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला से भेंटकर क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के सदस्यों ने इन समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने श्री सांपला को बताया कि कंडी इलाके में बारिश के कारण जहां सड़क मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है वहीं खड्डों में पानी चलने के कारण लोगों का कहीं भी आना जाना भी मुश्किल बना हुआ है। इतना ही नहीं दिहाड़ीदार लोगों के समक्ष तो और भी समस्याएं खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि कई घरों के पास डंगे टूटने एवं मिट्टी खिस्कने से भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Advertisements

श्री ठाकुर ने बताया कि बरसात के बाद लोगों के समक्ष कई प्रकार की संक्रमित बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है, जिसके लिए कंडी इलाके में दवाईयों की बेहद जरुरत होगी। उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने कुछ एनआरआईज़ भाईयों के सहयोग से कंडी इलाके में दवाईयां पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जिसके लिए उन्हें उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। इस पर श्री सांपला ने कहा कि कंडी इलाके में हुए नुकसान का अनुमान लगाया जाएगा तथा जरुरत अनुसार हर कंडी खासकर बारिश से प्रभावित परिवारों तक सहायता सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दवाई की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा इसके लिए केन्द्र सरकार से जो भी मदद होगी दिलाई जाएगी। श्री सांपला ने कंडी निवासियों को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ हैं और बाढ़ प्रभावितों की बढ़ चढ़कर मदद के लिए वह सदैव तत्पर हैं। इस मौके पर नंबरदार संदीप कंवर, राजीव पटियाल, मोहित पटियाल, मोंटी ठाकुर, सर्वजीत साबी व कुलविंदर बब्बू मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here