Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur बाजीगर मोहल्ले की गुरमीतो 30 बोतलें अवैध शराब सहित काबू

बाजीगर मोहल्ले की गुरमीतो 30 बोतलें अवैध शराब सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना सदर पुलिस ने एक महिला को 30 बोतलें अवैध शराब सहित काबू करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस के इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह, एएसआई सेवा दास की टीम द्वारा तफ्तीश के संबंध में और शकी पुरुषों की चैकिंग के संबंध में टी प्वाइंट डीएवी कालेज होशियारपुर मौजूद थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक महिला गुरमीत कौर उर्फ गुरमीतो पत्नी बिंदर उर्फ निक्कू निवासी बाजीगर मोहल्ला रविदास नगर थाना सदर होशियारपुर के घर रेड की गई।

Advertisements

तलाशी के दौरान उक्त महिला से 30 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुई। जिस पर थाना सदर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here