Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर की बुरी तरह टूटी सड़कों व गलियों पर तुरंत ध्यान दे...

होशियारपुर की बुरी तरह टूटी सड़कों व गलियों पर तुरंत ध्यान दे सरकार: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में होशियारपुर में सड़कों की दयनीय हालत ने  चिंता व्यक्त करते हुए कहा हैं कि होशियारपुर के इतिहास में ऐसी स्थिती पहले कभी देखने को नहीं मिली।  उनहोंने कहा कि पूरे शहर में कोई किधर से भी गुजरने की कोशिश करे तो उसे टूटी-फूटी सड़के मुँह चिढाती दिखाई देंगी।  शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मालरोड़ समेत सभी सड़कों पर ये पता नहीं चलता कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डों में सड़क  हैं।  नित्य प्रति सैंकड़ों घटनाए टूटी-फूटी सड़कों की बजह से घट रही हैं।  जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी हैं कोई नई सड़क बनाना तो दूर रहा, पुरानी सड़कों की मुरम्मत तक नहीं हो पाई।  

Advertisements

ऊपर से हालही में आई भारी बरसात ने सड़कों की हालत और भी खराब कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बात केबल सड़कों तक ही सीमित नहीं अन्य शहरी सुविधाए भी नादारद हैं।  शहर में गंदगी का आलम यह हैं कि आप  जिधर भी चले जाओं कूड़े के ढेर सामने स्वागत करते मिलते हैं। अवारा पशुओं की समस्या का भी समाधान प्रशसन नहीं कर पाया, जिन के कारण  नित्य प्रति एक्सीडेंट हो रहे हैं। पीने का पानी, सीवरेज, लाइट आदि भी पूरी तरह अव्यवसिथत हैं, जबकि सीवरेज व पानी के बिल व बड़े हुए प्रॉपटी टैक्स के विल धड़ा-धड़ जारी हो रहे हैं।

श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, अर्चना जैन, अश्वनी गैंद, सतीश बावा, यशपाल शर्मा, सुखबीर सिंह, दीक्षांत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विकास केबल हवाई नारों तक ही सीमित जैसा हैं। जबकि धरातल पर कुछ नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार तथा प्रशासन ने जल्दी स्थिती ना संभाली तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी व सरकार को इन सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मजबूर कर देंगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here