Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सीएम दी योगशाला योजना के तहत जिले में चल रही हैं 337...

सीएम दी योगशाला योजना के तहत जिले में चल रही हैं 337 योग कक्षाएं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना “सी.एम. दी योगशाला” के अंतर्गत पूरे होशियारपुर ज़िले में निशुल्क योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। वर्तमान में जिले के सभी ब्लॉकों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में कुल 337 योग कक्षाएं नियमित रूप से सुबह और शाम आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य “हर घर तक योग, हर मन में स्वास्थ्य” है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है और जीवनशैली संबंधी रोगों से बचाव में सहायक है।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योग कक्षाओं का हिस्सा बनें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

जिला कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह ने जानकारी दी कि यदि किसी स्थान पर योग कक्षा के लिए उचित जगह उपलब्ध हो और कम से कम 25 लोगों का समूह तैयार हो, तो वहां भी तुरंत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक लोग व्यक्तिगत रूप से या समूह के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योग कक्षाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति टोल फ्री नंबर 7669400500 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here