Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब में प्रवासियों की वैरिफिकेशन होनी चाहिएः बाली

पंजाब में प्रवासियों की वैरिफिकेशन होनी चाहिएः बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की मिटिंग में जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि पांच साल के मासूम और निरअपराध बच्चे की जिस प्रकार से एक प्रवासी ने अमानवीय ढंग से हत्या की है उसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। ऐसे हैवान को  फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चला कर जल्द से जल्द फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आये दिन प्रवासियों द्वारा गुण्डागर्दी की घटनायें सामने आ रही है।

Advertisements

इसका मुख्य कारण पुलिस द्वारा अपने-अपने इलाकों में प्रवासियों की छानबीन न करना है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर, यू.पी. बिहार से आये प्रवासी बेखौफ हो कर वारदातें कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पंजाब के प्रवासियों को बिना वैरिफिकेशन के फेरी लगाने नहीं दिया जाता जिसके कारण हिमाचल में पंजाब के प्रवासी नज़र नहीं आते। इसी तरह पंजाब में सख्ती की जानी चाहिए और बाहर से आये प्रवासियों के आधार कार्ड लिये जाने चाहिए और सूचना पुलिस को दी जाये। इस अवसर पर निर्मल सिंह, बलविंदर कुमार, अशोक कुमार, विद्याभूषण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here