Saturday, October 3, 2026
Home Education टॉडलर्ज होम की तन्वी व गुरकीरत ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में...

टॉडलर्ज होम की तन्वी व गुरकीरत ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने दमखल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। टॉडलर्ज होम स्टडी हॉल स्कूल की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कक्षा 10वीं की छात्रा तन्वी चौधरी ने 17 वर्ष आयु वर्ग और -42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisements

तन्वी ने अपने आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की छात्रा गुरकीरत कौर ने भी 17 वर्ष आयु वर्ग और -44 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। उनके दृढ़ संकल्प और लगन नें उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और खेल शिक्षकों ने दोनों छात्राओं की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी।  विद्यालय ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में तन्वी चौधरी और गुरकीरत कौर और भी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here