Tuesday, October 13, 2026
Home Latest भाजपा नेता का लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

भाजपा नेता का लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के तिरुवनंतपुरम में एक भाजपा नेता का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। भाजपा नेता तिरुवनंतपुरम स्थित भाजपा वार्ड परिषद कार्यालय में मृत पाए गए। मृतक भाजपा नेता का नाम के. अनिल कुमार है। वह तिरुमाला वार्ड पार्षद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक, अनिल कुमार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तिरुमाला स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित भाजपा वार्ड परिषद कार्यालय में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस के अनुसार, कार्यालय में एक नोट मिला है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह अनिल कुमार का लिखा हुआ है। नोट में उन्होंने कथित तौर पर एक सहकारी समिति से जुड़े वित्तीय मुद्दों का जिक्र किया और पार्टी नेतृत्व से समर्थन न मिलने पर निराशा व्यक्त की। फिलहाल, उस नोट की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here