
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु दशमेश सिंह सभा, हाजीपुर रोड, मुकेरियां की गोलक और संगत द्वारा सेवा के रूप में दी गई 46 लाख 93 हजार 620 रुपये की राशि का गबन करने के आरोप में वांछित दविंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दविंदर सिंह का एक दिन का रिमांड माननीय अदालत द्वारा मंजूर किया गया था।

पूछताछ के बाद उक्त व्यक्ति को होशियारपुर जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि यह तरलोचन सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी तिक्खोवाल मोहल्ला ने शिकायत की मामला की जांच के बाद एसएसपी होशियारपुर के आदेश के बाद मंगल सिंह पुत्र मोता सिंह, दविंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह, दलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी मोहल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406,120बी व अन्य धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ज्ञान हो कि आरोपित दविंदर सिंह का विवादों में पहले से पुराना रिश्ता है।












