Saturday, October 31, 2026
Home National अरुण धूमल बने दूसरी बार आईपीएल चेयरमैन, अनुराग व अरुण ने धर्मशाला...

अरुण धूमल बने दूसरी बार आईपीएल चेयरमैन, अनुराग व अरुण ने धर्मशाला को दी विश्व पहचान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे  अरुण धूमल के  दूसरी बार आईपीएल चेयरमैन बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की निवर्तमान जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि यह  हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में  विश्व के सबसे खूबसूरत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बनाकर धर्मशाला की पहचान विश्व भर में बनाई उन्होंने कहा कि अब अरुण धूमल लगातार हिमाचल में क्रिकेट को बढावा देकर हिमाचल को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के साथ ही  हर वर्ष कई अंतरराष्ट्रीय मैच करवा कर क्रिकेट को  बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अरुण धूमल को बधाई दी है और उम्मीद की है कि उनके सहयोग से हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम को और अधिक इंटरनेशनल मैच मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here