Tuesday, October 27, 2026
Home National 20 अक्तूबर तक बंद रहेगी लंबलू-कैहरवीं सड़क

20 अक्तूबर तक बंद रहेगी लंबलू-कैहरवीं सड़क

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। पीएमजीएसवाई के तृतीय चरण में अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर लंबलू और कैहरवीं के बीच के हिस्से पर यातायात 20 अक्तूबर तक बंद किया गया है।

Advertisements

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले यह सड़क 12 सितंबर तक बंद की गई थी, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए, अब इसे 20 अक्तूबर तक बंद किया गया है।

जिलाधीश ने बताया कि इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से नुहाड़ा, डुगली और डबरेड़ा होते हुए कैहरवीं चौक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, भोरंज से हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैहरवीं चौक से झनिक्कर-ताल वाया बढार सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here