
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 की दूसरी कार्यकारी मीटिंग स्थानीय मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक गर्वनर एैली विवेक साहनी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें इंटरनैशनल डायरैक्टर एैली अशोक पुरी तथा इंटरनैशनल एडवाईज़र एैली.एडवोकेट एस.पी.राणा विशेष तौर पर पहुंचे। दूसरी कार्यकारी मीटिंग के चेयरमैन पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली.रमेश कुमार थे।

कार्यकारी मीटिंग में चेयरमैन एैली रमेश कुमार की ओर से सबका स्वागत करने के उपरांत एैली विवेक साहनी ने डिस्ट्रिक की ओर से पिछले छः महीनों में किये गये कार्यों पर संतुष्टि प्रगट की। उन्होंने बताया कि वैटर्न गायका लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर शहर की अन्य संगीत संस्थाओं को लेकर एक प्रोग्राम करवाया जायेगा। इस अवसर पर एैली अशोक पुरी ने एलायन्स क्लब होशियारपुर युनीक के प्रधान एैली प्रो. दलजीत राये की ओर से किये जा रहे समाज सेवी कार्यों के लिये मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर एैली. प्रो.दलजीत राये ने बताया जल्दी ही ’सोशल जस्टिस दिवस’ के अवसर पर एक सैमीनार एैली एडवोकेट एस.पी.राणा के दिशा निर्देशानुसार करवाया जायेगा। मीटिंग में सार्थक विचारों के लिए प्रिंसीपल रूपिन्दर कौर, एैली मनोज कुमारी, एैली शरनजीत कौर का कार्यकारी चेयरमैन एैली रमेश कुमार ने धन्यवाद किया। प्रोग्राम के अन्त में एैली अशोक पुरी ने डिस्ट्रिक गर्वनर एैली विवेक साहनी को इंटरनैशनल प्रैज़ीडैंट प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।












