Saturday, October 31, 2026
Home Latest लद्दाख में लगा कर्फ्यू, 50 लोगों को हिरासत में लिया, 4 प्रदर्शनकारियों...

लद्दाख में लगा कर्फ्यू, 50 लोगों को हिरासत में लिया, 4 प्रदर्शनकारियों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लद्दाख के लेह में भड़की हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हिंसा में 4 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने अब तक 50 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हंगामा उस समय बढ़ा जब लेह एपेक्स बॉडी (LAB) की राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया।

Advertisements

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिल काउंसिल मुख्यालय में तोड़फोड़ की। उपराज्यपाल ने पुलिस को यह सख्त निर्देश दिए हैं कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पुलिस कांग्रेस काउंसलर को हिरासत में लेने की बात पर जवाब देने से भी बच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here